कोरोना का कहर: लगातार 11वें दिन हजार से ज्यादा मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना का कहर: लगातार 11वें दिन हजार से ज्यादा मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 28,329,790 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 911,877 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 973175 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 3702595 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 78586 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 4754356 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

भारत में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 94,372 नए केस आए हैं। वहीं, बीते एक दिन में संक्रमण से होने वाली 1,114 नई मौतें दर्ज की गईं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 77.87 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.80 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कल यानी 12 सितंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 5,62,60,928 सैंपल टेस्ट किए गए जिनमें से 10,71,702 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

95733

457008

4846

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

268

3202

51

अरुणाचल प्रदेश

1712

4253

10

असम

29133

110885

453

बिहार

14396

141499

808

चंडीगढ़ 

2586

4864

92

छत्तीसगढ़

33246

27978

539

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

279

2444

2

दिल्ली

28059

181295

4715

गोवा

5323

18576

286

गुजरात 

16301

92678

3195

हरियाणा

19446

70713

956

हिमाचल प्रदेश 

3194

5962

73

जम्मू एंड कश्मीर 

16261

35285

864

झारखंड

14844

45074

542

कर्नाटक

97834

344556

7161

केरल

28870

75844

425

लद्दाख

841

2414

39

मध्य प्रदेश 

19840

64398

1728

महाराष्ट्र 

280138

728512

29115

मणिपुर

1584

6102

45

मेघालय

1570

2020

25

मिजोरम

591

823

0

नागालैंड

1215

3839

10

ओडिशा

30999

115279

616

पुडुचेरी

4847

14228

370

पंजाब

19384

53385

2288

राजस्थान

16582

82902

1221

सिक्किम

541

1503

11

तमिलनाडु

47110

441649

8307

तेलांगना

31607

124528

961

त्रिपुरा

7584

11132

194

उत्तराखंड

9781

20153

402

उत्तर प्रदेश 

67955

233527

4349

वेस्ट बंगाल

23521

172085

3887

भारत में कुल मामले

973175

3702595

78586


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।